रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
हरिद्वार, जून 26 -- रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में नगर निगम की ओर से देर रात चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में शुक्रवार को लघु व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई करने और सामान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि इस कार्रवाई के दौरान उनके सामान और दुकानों को नुकसान पहुंचा, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि वे लंबे समय से इस क्षेत्र में छोटे स्तर पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में अचानक और देर रात की गई कार्रवाई ने उन्हें आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित किया है। यह भी पढ़ें- रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा उनका कहना था कि यदि प्रशासन को अतिक्रमण हटाना ही था तो पहले न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.