फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 3 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। रात में हुई अचानक बारिश से जलभराव के साथ डंप आलू के ढेर भीग गए है। आलू भीगने से किसान चिंतित दिखाई दिए। बारिश से तोरई और खीरा की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। इससे सुबह तक बारिश का पानी निकल सका। बस अड्डे के सामने जलभराव होने से यात्रियों को निकलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश होने से बहुत अधिक नुकसान नहीं हुआ है। तेज हवाएं थमी रही जिसके कारण मक्का की फसल को जो पहले नुकसान हुआ था इस बार नहीं हुआ। हालांकि रात में बारिश शुरू हुई तो किसानों की धड़कने बढ़ी रही। जब तक बारिश नहीं थम गई तब तक किसान चिंतित बने रहे। जिन किसानों का आलू बागों में डंप था वह जरूर भीग गया। रात के समय शुरू बारिश का किसानों को अंदाजा नहीं था जब तक किसान संभल पाते तब तक बारिश...