मुरादाबाद वरिष्ठ संवाददाता, नवम्बर 29 -- मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम रघुवंशी जैसी पत्नियों की करतूत के बीच मुरादाबाद में भी पत्नी से प्रताड़ित एक युवक ने एसएसपी से जान की सुरक्षा की गुहार लगाई है। शुक्रवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कहा कि पत्नी रात में अचानक गायब हो जाती है। पूछने पर धमकी देती है। कभी भी मेरी हत्या करवा सकती है। उसने अपने बहनोई से भी धमकी दिलवाती है। युवक की शादी पिछले ही साल हुई थी। एसएसपी ने एसएचओ को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। मामला मूढ़ापांडे थाना क्षेत्र के गांव सरकड़ा का है। युवक को आशंका है कि उसकी पत्नी का किसी और से संबंध है। युवक ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसकी शादी 17 मई 2024 को हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पत्नी उसे लगातार परेशान कर रही है। अक्सर उसे बिना बताए चली जाती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.