मिर्जापुर, मई 23 -- लालगंज। विद्युत उपकेंद्र लालगंज ग्रामीण क्षेत्र में लगातार की जा रही बिजली कटौती से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। दिन के साथ-साथ अब रात में भी अघोषित कटौती किए जाने से लोगों की नींद हराम हो गई है। गर्मी और उमस के बीच छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के तुलसी, नदनी, बस्तरा, लालापुर, बरडीहा, रजी, कटाई, निनवार, घराघनपुर, पतुलकी, मिश्रपुर, बसेरा, सेमरा प्रताप, कटवाल, पतार कला, खरिहट, खैरा, रामपुर कामता, कोमल, रानीबारी, तिखोर और नेवढ़िया समेत दर्जनों गांवों के उपभोक्ताओं ने बताया कि शाम ढलते ही बिजली की आंखमिचौली शुरू हो जाती है। यह भी पढ़ें- जहानागंज इलाके में रतजगा करने के लिए मजबूर हैं लोग देर रात 11 बजे तक कटौती के बाद भी आपूर्ति सामान्य नहीं हो पा रही है।ग्राम...