पूर्णिया, अप्रैल 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में मृतकों में से तीन का पोस्टमार्टम जीएमसीएच में कराया गया। इन तीनों की मौत जीएमसीएच पहुंचने से पहले हो गई थी। मृतकों में कटिहार रौतारा थानान्तर्गत धर्मगंज निवासी तोरेन सोरेन उर्फ तल्लू सोरेन थे, डगरूआ के लौढ़िया निवासी रंजीता हांसदा एवं दुर्गा बास्की शामिल थे। मसलन शवों का पोस्टमार्टम कराने में पुलिस काफी तत्पर रही। रात में ही पंचनामा कर शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया। करीब 12 बजे रात में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान फणीश्वरनाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी सिन्हा मुस्तैद रही। जीएमसीएच में चल रहे घायलों के इलाज को लेकर रात भर प्रशासन संवेदनशील रहा। घायलों के अस्पताल पहुंचने के थोड़ी देर बाद अपने लाव-लश्क...