भदोही, जून 26 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मिर्जापुर रोड स्थित गणेश मंदिर के सामने लगे विद्युत ट्रांसफार्मर में खराबी आने से गुरुवार रात को बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण संबंधित मोहल्ले के लोगों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ी। जिसे लेकर उनमें रोष रहा। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि गुरुवार की रात ट्रांसफार्मर में खराबी के बाद आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को कई बार फोन किया, लेकिन अधिकांश के मोबाइल स्विच ऑफ मिले। लाइनमैनों से संपर्क करने पर सुबह फाल्ट ठीक करने का आश्वासन दिया गया। आरोप है कि सुबह होने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई और मरम्मत कार्य में देरी होती रही। दोपहर बाद फाल्ट ठीक होने पर बिजली आई। इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भीषण गर्मी में भारी परेशानी झेलनी पड़ी। भाजपा नेता बिंदेश गुप्ता ने न...