रात भर बिजली के लिए परेशान हुए 170 गांव के ग्रामीण
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 28 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। गैसिंगपुर बिजली उपकेंद्र की मुख्य लाइन का केबिल बक्सा बुधवार की शाम 4 बजे करीब फुंक गया था। इससे रात भर 170 गांव के लोग बिजली के लिए परेशान रहे। उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार की भोर आपूर्ति बहाल हुयी तब जाकर राहत मिली। गैसिंगपुर बिजली उपकेंद्र की 33केवी लाइन का केबिल बक्सा बुधवार की शाम आग लगने से करीब चार बजे जल गया था। इसी से नैगवां बिजली उपकेंद्र को भी आपूर्ति दी जाती है। ऐसे में दोनों उपकेंद्र केबिल बक्सा फुंकने से बंद हो गये। गैसिंगपुर उपकेंद्र से करीब 90 और नैगवां से 80 से अधिक गांव जुडे हुये हैं। करीमनगर, देवधरापुर, टांडा बहरामपुर, गैसिंगपुर से मुड़गांव, अलीदादपुर, ऊगरपुर आदि गांव के लोग परेशान रहे। आपूर्ति जब बंद हुयी तो ऐसे में अवर अभियंता कैल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.