रात भर बिजली की ट्रिपिंग से लोगों की नींद हो रही खराब
सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में भीषण गर्मी में बिजली कटौती और ट्रिपिंग बड़ी समस्या बन गई है। मंगलवार की रात जिला मुख्यालय के कई इलाकों की बिजली गुल रही, जिससे इस भीषण गर्मी में लोगों का हाल बेहाल रहा। बिजली गुल होने से लोगों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी। इसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। ऊर्जा की राजधानी कहे जाने वाले सोनभद्र में वर्तमान में बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों की समस्या बढ़ा दी है। पिछले तीन दिनों से जिले में पड़ रही बेतहाशा गर्मी से जहां लोगों का हाल बेहाल है। वहीं बेतहाशा बिजली कटौती और ट्रिपिंग ने लोगों की रात की नींद हराम कर दी है। मंगलवार की रात जिला मुख्यालय व आसपास के कई इलाकों की पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को करवट बदलकर रात बितानी पड़ी। जिला मुख्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.