रामपुर, मई 24 -- भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीण, नगरीय और कस्बाई इलाकों में रात के समय बड़े पैमाने पर बिजली काटी जा रही है। पूरी रात में बीच बीच में कटौती के साथ मात्र चार से पांच घंटे ही सुचारू आपूर्ति मिल पा रही है। इस गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है, जबकि विभागीय अधिकारी मामले पर पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि दिन भर की उमस और तपिश के बाद रात को भी राहत नहीं मिल रही है। जैसे ही लोग सोने की तैयारी करते हैं, बिजली गुल हो जाती है। यह भी पढ़ें- अघोषित विद्युत कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश इसके बाद पूरी रात सिर्फ आंख-मिचौली का खेल चलता रहता है। बिजली न रहने से इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों औ...