प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- कुंडा, संवाददाता। इलाके में मंगलवार शाम तेज हवा संग बरसात शुरू हुई तो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही। इससे खेत में काटी गई गेहूं की फसल, भूसा भीगता रहा। बुधवार दोपहर धूप निकलने के बाद किसान काटकर रखी गई भीगी फसल सुखाने, उसे समेटने में लगे रहे। राम सुमेर यादव, दाता दीन, पटेल, कलेसर पारी, छेदीलाल पाल, रामशंकर मौर्य, निजामउद्दीन, कंधई लाल सोनकर, राजेंद्र पांडेय, शिव शंकर नाई, रामदास गौतम आदि किसानों का कहना है कि इस बार मौसम उनके साथ लुका छिपी खेल रहा है। इससे फसल घर तक सुरक्षित ले जाना मुश्किल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...