रात भर बंद रहीं 1160 मेगावॉट क्षमता की बिजली उत्पादन इकाइयां
लखनऊ, जून 1 -- बिजली उत्पादन इकाइयों की बंदी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भी 1160 मेगावॉट क्षमता की बिजली उत्पादन इकाइयां बंद रहीं। मई में जब बिजली की अधिकतम मांग देखी जा रही थी, तब भी उत्पादन इकाइयों के बंद होने से उनकी मरम्मत और तैयारियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीषण गर्मी में जनता को बिजली संकट से जूझना पड़ा। इसके तमाम कारणों में से एक उत्पादन इकाइयों का बंद होना भी रहा। बीते कई दिनों लगातार कोई न कोई उत्पादन इकाई ठप हो जा रही थी। गर्मी में बिजली एक्सचेंज पर भी पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं थी, जिसकी वजह से कम आपूर्ति की जा रही थी। कई जगहों पर रोस्टर भी लागू करके आपूर्ति की गई। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भी 1160 मेगावॉट क्षमता के पावर प्लांट बंद रहे। जवाहरपुर तापीय परियोजना की 660 मेगावॉट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.