हमीरपुर, अप्रैल 14 -- राठ, संवाददाता। क्षेत्र के औंडेरा गांव की अनुसूचित जाति बस्ती में विवादित भूमि पर डॉ.आंबेडकर की प्रतिमा लगाने के बाद से उत्पन्न हुए तनाव के हालातों को देखते हुए सोमवार की रात महिलाओं की टोली ने प्रतिमा स्थल के पास ही काटी। महिलाएं यहीं बिस्तर बिछाकर बारी-बारी से सोती-जागती रहीं। रात भर पुलिस का भी पहरा लगा रहा। सवेरे महिलाओं और ग्रामीणों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। औंडेरा गांव में 12 अप्रैल की रात गांव में विवादित भूमि पर बाबा साहब की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। इस घटना के बाद सवेरे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। यह भी पढ़ें- जेबड़ा मुस्तकम में स्थापित की आंबेडकर प्रतिमा 24 घंटे बाद भी नहीं हटा सके अफसर मौके पर एसडीएम, सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। जिसके बाद स्थिति को संभाला गया। इस दौरान गां...