रात भर परेशान करती रही बिजली
इटावा औरैया, मई 28 -- इटावा। शहरवासियों को बुधवार की रात बिजली ने खूब परेशान किया। बार-बार फाल्ट और ओवरलोडिंग के कारण बिजली गुल होने से लोग रातभर परेशान रहे। भरथना चौराहे पर स्थित ट्रांसफार्मर में खराबी आ जाने के कारण बुधवार की शाम को पूरे क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। बिजली विभाग की टीम मरम्मत के लिए पहुंची लेकिन रात 1:00 बजे तक मरम्मत के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इसी तरह रामनगर के स्वतंत्रता सेनानी फीडर पर एक फेज खराब हो गया। 11:00 बजे खराब हुआ फेज और उसके बाद 2:00 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। इसी तरह शहर के मोहल्ला एकता कॉलोनी और विकास कॉलोनी में भी 3 घंटे तक बिजली गायब रही। यह भी पढ़ें- बिजली संकट पर हाहाकर: कहीं केबल में आग, कहीं ट्रांसफार्मर फुंके इस कारण लोगों की रातों की नींद पूरी नहीं हो सकी। दोपहर को भी बिजली की आवाजाही के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.