रात भर नहीं आई कई गांव में बिजली
लखीमपुरखीरी, मई 29 -- हैदराबाद बिजली उपखंड क्षेत्र में बुधवार रात से बिजली आपूर्ति ठप रहने और गुरुवार को बकरीद पर्व पर भी पूरी तरह बिजली न मिलने से दर्जनों गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली उपभोक्ताओं का कहना है कि ममरी, हैदराबाद, परेली, गोविंदापुर, स्याहपारा, तलफीपुर, बाबागंज, रामपुर ग्रंट नंबर 18, सेखवापुर, सरकारगढ़, कैमा, कोरैया, हरिगोविंदपुर, बृंदाबन, मुल्लापुर, अंबरपुर, बरगदिया, बाबरपुर, वन बुधली, नरसिंगपुर, बुधली नानकर, दूलीपुर, भगतपुर, अर्जुनपुर समेत कई गांवों में पूरी रात बिजली गुल रही। त्योहार के दिन भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रातभर अंधेरा रहने से दैनिक कार्य प्रभावित हुए और बच्चों बुजुर्गों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। यह भी पढ़ें- रात भर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.