रात भर धधकता रहा नगर से लगा सिटोली का जंगल
अल्मोड़ा, मई 20 -- अल्मोड़ा। नगर से लगे स्यालीधार से लेकर धार की तूनी तक सिटोली का जंगल में मंगलवार शाम को आग धधक गई। तेज हवाओं के बीच आग ने कुछ ही देर में बड़ा हिस्सा अपने आगोश में ले लिया। इससे जंगल का बड़े हिस्से से आग की लपटें दिखाई देने लगी। रात के समय होने से आग बुझाने के लिए कोई नहीं पहुंचा। इससे जंगल रात भर आग की लपटों से धधकता रहा। बुधवार सुबह होने से जंगल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया। इधर, वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि आग बुझाने के लिए कर्मी भेजे गए थे। यह भी पढ़ें- रात भर धधकता रहा नगर से लगा सिटोली का जंगल मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.