फिरोजाबाद, मई 10 -- एसएसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा शनिवार रात पांच घंटे तक चलाए गए अभियान में 123 वांछित को गिरफ्तार किया गया। जिसमें 117 एनबीडल्यू और छह एसआर वांछित अभियुक्तों को किया गया। पुलिस ने सभी को जिला कारागार भेज दिया है। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात 12 बजे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान शुरू हुआ जो रविवार सुबह पांच बजे तक चला। एसएसपी ने बताया कि जिले की पुलिस टीम द्वारा मात्र पांच घंटे में एनबीडब्लू वारंटियों, एसआर वांछित व अन्य वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 123 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.