फिरोजाबाद, मार्च 8 -- जनपद पुलिस ने शनिवार की रात अभियान चलाकर पांच दर्जन से अधिक वारंटी वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एनबीडब्ल्यू वारंटी, एसआर वांछित तथा अन्य वांछित शामिल है। एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा वांछितों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने शनिवार रात 12 बजे से सुबह पांच बजे तक अभियान चलाया। पुलिस के अभियान से कई गांवों में भी अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस ने अभियान के दौररान 61 एनबीडब्ल्यू, दो एस आर वांछित एवं दो अन्य वांछित को पकड़ा। अभियान के दौरान थाना उत्तर पुलिस ने छह, दक्षिण ने 06, रामगढ़ ने तीन, थाना रसूलपुर ने एक, टूंडला ने छह, पचोखरा ने चार, नारखी ने चार, रजावली ने तीन, नगला सिंघी ने एक, सिरसागंज, नसीरपुर ने दो-दो, नगला खंगर ने तीन, शिकोहाबाद ने छह वांछित पकड़े। वहीं थ...