जहानाबाद, फरवरी 18 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन एवं सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवं शराब के धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार की रात से लेकर बुधवार की सुबह तक समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के पुलिसकर्मियों ने 125 लोगों की गिरफ्तारी की। पकड़े गए लोगों में 29 वैसे हैं जिनकी कांड में पुलिस तलाश कर रही थी। बुधवार को एसपी अपराजित लोहान ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों में पांच के खिलाफ वारंट निर्गत था। पांच लोगों ने पुलिस दबिश से घबराकर कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। सात लोग मादक पेय पदार्थ के मामले में पकड़े गए हैं। 79 लोगों का रिकॉल प्राप्त हुआ है। एसपी ने यह भी जानकारी दी की बुधवार को यातायात पुलिस के द्वारा शहर के अरवल मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। शक होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.