झांसी, अप्रैल 9 -- झांसी, संवाददाता। बेढब मौसम का क्रम बरकरार है। बुधवार की आधी रात फिर बूंदाबांदी हुई। उम्मीद थी कि गुरुवार बारिश होगी। पर, इससे इतर मौसम का मिजाज करवट बदलता रहा। बादल और टनटनाती धूप ने झांसीवालों को परेशान कर दिया। शाम फिर मौसम ने मूड बनाया। पर, हवाएं बादलों को उड़ा ले गए। बादलों की बाजीगरी से ताप में गिरावट दौर बरकरार है। गुरुवार को अधिकतम पारा 33 तो न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार रात गहरी होते ही कई मर्तबा हवाएं उग्र हुई। जिससे आसपास के इलाकों में छुटपुट बूंदाबांदी हुई। हालांकि बारिश नहीं हुई। कुछ क्षेत्रों में मामूली बूंदें पड़ीं। वहीं आधी रात के बाद बादलों ने मूड बनाया। जिससे मामूली बारिश हुई। हालांकि गुरुवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। 6.00 बजे सूर्योदय हुआ। लेकिन, तब घने बादल शहर को घेरे रहे। 7.30 बजे के करीब बा...