झांसी, अप्रैल 8 -- बबीना में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात मौसम में खेतों में खूब कहर ढाया। तेज बारिश एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भारी मात्रा में नष्ट हो गई हैं। बुधवार को बबीना विधायक राजीव सिंह ने जिलाधिकारी झांसी को पत्र भेजकर तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। बीती रात बिगड़े मौसम में कई खेतों में भारी नुकसान हुआ है। कहीं पानी भर गया तो कहीं कटी रखी गेहूं की फसल भीग गई। पूरी रात मौसम गरज-चमक के साथ बरसता रहा। बुधवार को खेतों का मंजर देखकर किसान रो पडे़। वहीं विधायक ने अपने पत्र में कहा कि अतिवर्षा के कारण खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। जिससे किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र का अधिकांश किसान कृषि पर निर्भर है, ऐसे में फसल नष्ट होने से उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.