हरदोई, सितम्बर 1 -- हरदोई। कृष्ण जन्माष्टमी पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली और वाराणसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुरादाबाद मंडल की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 04446/04445 दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस दो-दो फेरों में संचालित होगी। खास बात यह है कि दोनों दिशाओं में ट्रेन का हरदोई स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। इससे दिल्ली और वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी। रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। जन्माष्टमी के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन का संचालन यात्रियों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल...