रात-दिन बरसा पानी, गांव-शहर बने तलैया, थमी जिंदगानी
झांसी, अगस्त 26 -- झांसी। श्रवण शुक्ल पक्ष त्रयोदशी झूमके आई। आधी रात के बाद से मेहरबान हुए मेघा सुबह तक झमाझम बरसे। बुधवार करीब 20 घंटे की जबर्दस्त बारिश में जिम्मेदारों द्वारा किए गए इंतजाम 'पानी-पानी' हो गए। गांवों से शहर तक तक जगह-जगह जलजमाव हो गया। घर-दुकान-मकानों में पानी भर गया। सड़कें जलथल हो गई। स्कूलों-कॉलेजो, शिक्षण संस्थानों, दफ्तरों, कल-कारखानों मेंं भी पानी घुस गया। कच्चे मकान चू गए। सड़के ताल-तलैया बन गई। नाले-नालियां ओवर-फ्लो हो गए। कई स्थानों नदी-तालाब, पोखरे उफनाने से यातायात ठहर गया। रात तीन घंटे और फिर रिमझिम हुई 24 घंटे में 80 एमएम बारिश दर्ज की गई। आधी रात के बाद से मेघों ने खजाना खोल दिया। झमाझम बारिश हुई। तीन बजे से पांच बजे तक मेघ एक रफ्तार में बरसे। जिससे मोहल्ला इतवारी गंज, डडिपुरा, कमल सिंह कॉलोनी, महेंद्रपुरी कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.