झांसी, मई 30 -- झांसी। गुरुवार की देर रात से बिगड़ा मौसम शुक्रवार को और बेढ़ब हो गया। रात झमाझम बारिश हुई। शनिवार तड़के तक मेघ बरसते रहे। जिसमें रानी नगरी झांसी में कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। यहीं नहीं आधे से अधिक शहर में ब्लैक आउट रहा। अधिकांश इलाकों की बत्ती गुल रही। हालांकि सुबह तक बिजली व्यवस्था बहाल की गई। वहीं शनिवार दिन भी मौसम बदला-बदला रहा। 25 मई से नौतपा शुरू हुए। रानी की नगरी झांसी चार दिन खूब तपी। पारा 46 डिग्री से ऊपर पहुंची। गुरुवार देर रात नौतपा ठंडे पड़ गए। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हुई। यही क्रम शुक्रवार की देर रात भी बरकरार रहा। यह भी पढ़ें- दिन-रात का तापमान बढ़ा, उमस से छूटा पसीना रात 10 बजे से गरज-चमक के साथ पानी बरसा। जिससे स्मार्ट सिटी में शुमार कई इलाकों में जलजमाव हो गया। वहीं न्यूनतम पारा 22 डिग्री दर्ज किया गया। ...