नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- यासीन मलिक पत्नी मुशाल को देगा तलाक तिहाड़ जेल में बंद कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक अपनी पत्नी से तलाक लेना चाहता है। टेरर फंडिंग के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे यासीन मलिक ने जेल से अपने परिवार के लिए एक संदेश भेजा है। इस हलफनामे में उसने अपनी पत्नी मुशाल मलिक को तलाक देने के फैसले का जिक्र किया है। मलिक ने अपनी पत्नी के अलावा मां और 13 साल की बेटी रजिया सुल्ताना के लिए भी संदेश भेजा है। क्यों है अहम- यासीन मलिक 2019 से ही टेरर फंडिंग के मामले में जेल में बंद है। मई 2022 में एनआईए की विशेष अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि NIA ने लगातार यासीन की आजीवन कारवास की सजा को मृत्युदंड में बदलने की मांग की है। फिलहाल जम्मू में उसके खिलाफ एक हत्या के मामले की सुनवाई भी चल रही है। आगे क्या- हलफनामा सामन...