चंडीगढ़, मार्च 8 -- पंजाब के तरनतारन में संदिग्ध हालत में तबीयत बिगड़ने के बाद दो बच्चों की मौत हो गई। ये दोनों सगे भाई-बहन थे। बच्चों ने शनिवार रात को मोमोज और चाप खाई थी। इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टियां हुईं तो परिजनों ने घर में ही रखी दवा दे दी, जिसके बाद बच्चे सो गए थे, लेकिन सुबह बिस्तर से उठ नहीं सके। दोनों के शरीर नीले पड़े थे और उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक बच्चों की पहचान 6 साल के आरव और 9 साल की दानिका के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस ने रेहड़ी पर मोमोज बेचने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।जिद कर मंगवाए मोमोज और चाप तरनतारन की डीएसपी वाली गली में रहने वाले विशाल और उनकी पत्नी नेहा ने बताय...