रात को बढ़े बिजली के फॉल्ट, नाराज लोगों का हंगामा
प्रयागराज, मई 20 -- भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था मंगलवार रात से बुधवार रात तक लड़खड़ाती रही। कहीं एबीसी केबल जल गई तो कहीं ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज उड़ने से आपूर्ति ठप हो गई। लगातार ट्रिपिंग, लो वोल्टेज और फॉल्ट के कारण शहर के कई मोहल्लों के लोग रातभर परेशान रहे। ओल्ड खुशरोबाग उपकेंद्र में मंगलवार रात आठ ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ गए। लूकरगंज समेत कई मोहल्लों में अंधेरा होने पर लोग सड़क पर आ गए। रात डेढ़ बजे दर्जनों लोग उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा करने लगे। एक्सईएन शशांक गुप्ता ने बताया कि एक साथ कई जगह फॉल्ट होने पर लोग पहले अपना फॉल्ट ठीक कराने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- गर्मी में बिजली व्यवस्था चरमराई, 24 घंटे में 50 से अधिक फॉल्ट सभी फ्यूज ठीक कराया गया। खुशरोबाग उपकेंद्र के नए एसडीओ अनिल यादव ने कार्यभार संभाल लिया है। अब समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.