शाहजहांपुर, अगस्त 6 -- Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर जिले से प्रेम-प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका की बाहों में प्रेमी रात भर उसके कमरे में रहा। सुबह लड़की के घर वालों को भनक लगी तो उनकी प्रेमी पर नजर पड़ गई। लड़की के घर वालों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। प्रेमी की पिटाई से आहत युवती ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना थाना क्षेत्र के गांव बाजपुर कुमिरखा की है। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मादू पुत्र अमरकांत की बहन की शादी गांव बाजपुर कुमिरखा में हुई है। बहन के घर आन...