हिन्दुस्तान संवाददाता, दिसम्बर 16 -- पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज की एक छात्रा की फंदे से झूलती लाश एक निजी लॉज में मिली है। मृतका की पहचान दरभंगा जिले के निवासी शिवेन्द्र कुमार कर्ण की 19 वर्षीय पुत्री सुजाता कुमारी के रूप में हुई है। घटना मरंगा थाना के शास्त्रीनगर इलाके की है। वो पूर्णिया इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। और लॉज में रह कर पढ़ाई कर रही थी। बताया जाता है कि मंगलवार करीब 10 बजे तक छात्रा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। जिसके बाद लॉज संचालक समेत वहां रह रही छात्राएं उससे संपर्क करने की कोशिश करने लगे। जब उससे संपर्क नहीं हो पाया तो छात्राओं के साथ संचालक ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़ते ही छात्रा की फंदे से लटकी लाश मिली। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद छात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.