रात को पति और दिन में प्रेमी के साथ रहेगी...महिला ने पुलिस के सामने रखा ड्यूटी चार्ट
सीतापुर, अगस्त 23 -- Sitapur News: पिछले दिनों अलग-अलग जिलों में जिस तरह से पत्नियों ने प्रेमी की खातिर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया, उसे सुनकर आज भी लोग दहल जाते हैं, लेकिन यूपी के सीतापुर से पति-पत्नी और प्रेमी का एक अजब-गजब मामला सामने आया हैं। यहां शादीशुदा महिला को दूसरे युवक से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने मार्च में शादी कर ली। हैरान कर देने वाली बात ये है कि महिला के पति को उसके प्रेमी को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। पति ने पत्नी के प्रेमी को भी अपना लिया है। अब तीनों एक ही छत के नीचे रहने का फैसला किया है, लेकिन महिला ने प्रेमी और पति की जिम्मेदारियों को बांट दिया है। महिला ने थाने में एक ड्यूटीचार्ट पुलिस को दिया है, जिसमें कहा गया है कि प्रेमी दिन में उसके और बच्चों के साथ रहेगा तो पति रात में उसके साथ रह सकता है। इस मामले को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.