वाराणसी, अक्टूबर 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट (वाराणसी जंक्शन) से नई दिल्ली के लिए चलने वाली देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन दोनों ओर से रात को रवाना होगी और सुबह पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड ने मंगलवार को ट्रेन का टाइम टेबल जारी किया। हालांकि नियमित परिचालन की तिथि और किराया अभी जारी नहीं किया गया है।रेलवे बोर्ड के निदेशक (कोचिंग) संजय आर. नीलम के पत्र के अनुसार गाड़ी संख्या-27421 कैंट से रात 8:50 बजे चलेगी। प्रयागराज जंक्शन पर रात 10.35 बजे और कानपुर सेंट्रल पर रात 12.40 बजे आएगी। दोनों स्टेशनों पर 5-5 मिनट ठहराव होगा। वहीं, अलीगढ़ स्टेशन पर तड़के 3.55 बजे और गाजियाबाद में 5.25 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफॉर्म छह पर होगा स्लीपर वंदे भारत का स्वागत दोनों स्टेशनों पर 2-2 मिनट रुकेगी। ट्रेन स...