रात को उर्वरक बिक्री करने पर दो का लाइसेंस निलंबित
उन्नाव, मई 30 -- उन्नाव, संवाददाता। मनमाफिक ढंग से उर्वरक का वितरण करने पर दो दुकानों का लाइसेंस जिला कृषि अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया है। इन दुकानों पर नियमों से इतर जाकर रात आठ बजे के बाद उर्वरक का वितरण किया जा रहा था। 27 मई को समीक्षा के दौरान पाया गया कि विक्रेता यादव ब्रदर्स पुरवा व हरईपुर फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी गंजमुरादाबाद की ओर से पीओएस मशीन से रात 8 बजे के बाद उर्वरकों का वितरण किया गया। शासन ने खाद वितरण करने का समय सुबह 10 से शाम 5:30 तक है। इसके बाद उर्वरक का वितरण करना उर्वरकों की कालाबाजारी करने की श्रेणी में आता है। यह भी पढ़ें- 10 बजे रात तक किसानों को बेची खाद, जवाब तलब जिस पर जिला कृषि अधिकारी शशांक ने दोनों विक्रेताओं का उर्वरक लाइसेंस निलंबित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.