भदोही, दिसम्बर 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को विकास भवन में मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अफसरों एवं कर्मियों को बीमारी के लक्षण, इलाज एवं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। सीडीओ बाल गोविन्द शुक्ल ने कहा कि काम के दबाव के कारण अफसरों एवं कर्मियों को बीमारी को लेकर सतर्क रहना चाहिए। ऐसे में डीएम के निर्देश पर उक्त शिविर का आयोजन कराया गया। एसीएमओ डा. ओपी शुक्ला ने रात में मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। डा. आशीष दुबे ने रोग नियंत्रित करने, सचेत रहने के बारे में बताया। जिला मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ के डा. अभिनव पांडेय ने अवसाद, आत्महत्या, मिर्गी, हिस्टीरिया, मैनिया, डिमेंशिया, नींद की समस्या, तनाव, नशा और उपचार पर चर्चा की। इस मौके पर डा. अशोक परासर, जिला विकास अधिकारी, डीपीआरओ, स्टेनो रामानंद, प्रमोद पाण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.