नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- कितना भी सोच-समझकर खाना बना लो, थोड़ा बहुत तो बच ही जाता है। खासतौर से अगर रात को चावल बने हैं, तो काफी बार बच ही जाते हैं जिन्हें फ्रिज में स्टोर कर के रख दिया जाता है। अब इनका क्या किया जाए ये अक्सर समझ ही नहीं आता। दोबारा तो गर्म कर के खाने का मन करता नहीं है। तो क्यों ना इनकी फूली-फूली इडली बना ली जाएं? जी हां, रात के बचे हुए चावलों से इडली बनाना बहुत ही आसान है और ये इतनी ज्यादा टेस्टी बनती हैं कि कोई कहेगा नहीं कि आपने इन्हें चावल से बनाया है। ये हेल्दी डिश है और फटाफट बन भी जाती है, इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट रहेगी। इसके साथ आप सांभर या नारियल की चटनी बना सकती हैं। टेस्टी और हेल्दी मील तैयार हो जाएगी। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।बचे हुए चावल से इडली बनाने के लिए सामग्री सुबह के ना...