कटिहार, जनवरी 22 -- कटिहार, वरीय संवाददाता जिले में एक बार फिर ठंड बढ़ने के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम के मिजाज में बदलाव के साथ ही रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और आने वाले दिनों में ठंड का असर और तेज होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पछुआ हवा और साफ आसमान के कारण ठंडक में इजाफा होगा, जिससे सुबह-शाम कनकनी का असर महसूस किया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे में जिले के न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वर्तमान में जहां न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं इसके घटकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। अधिकतम तापमान फिलहाल 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे दिन में हल्की धूप राहत दे रही है, लेकिन रात और तड़के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.