नई दिल्ली, जुलाई 23 -- ज्यादातर लोगों को लगता है कि सुबह का टहलना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन रात के खाने के बाद वॉक करना भी उतना ही जरूरी है। मॉर्निंग वॉक करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और वजन भी कम होता है लेकिन डिनर के अगर आप सिर्फ 15 मिनट रोजाना टहलते हैं, तो पेट से जुड़ी शिकायतें कम हो जाएंगी। ऐसा हम नहीं गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी का कहना है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह रोजाना डिनर के बाद आधे घंटे की वॉक करते हैं। इससे उनका गट हेल्थ बेहतर रहता है और डाइजेशन प्रॉब्लम भी नहीं होती है। तो चलिए आपको बताते हैं आखिर डॉक्टर सेठी ने रात के टहलने के पीछे क्या फायदे गिनाए हैं।टहलना क्यों होता है जरूरी- डॉक्टर सेठी का कहना है कि अगर खाना खाने के बाद आप सीधा बिस्तर पर बैठ जाते हैं या ले...