रात के अंधेरे में मिट्टी का खेल, किलनहाई नदी पर मंडराया संकट
कौशाम्बी, मई 19 -- सरायअकिल क्षेत्र के रक्सराई गांव में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया रात के समय बंजर, चारागाह और किलनहाई नदी तट की जमीन से मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर मिट्टी निकलवा रहे हैं। मिट्टी को ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों से ईंट-भट्ठों और अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। ग्रामीण रोशनलाल, छोटेलाल और शिवकुमार के अनुसार नदी किनारे स्थित सरकारी बंजर और चारागाह भूमि के अलावा कुछ निजी जमीनों पर भी अवैध खुदाई की जा रही है। कई जगह पांच से दस फीट तक गहरी खोदाई होने से जमीन खाई में तब्दील होती जा रही है। इससे पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण पर भी असर पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से राजस्व विभाग को लाखों रुपये की क्षति हो रही है और किलनहाई नदी का अस्तित्व भी खतरे में पड़ गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.