रात के अंधेरे में बेरोक-टोक हो रही बालू की तस्करी
गढ़वा, मार्च 7 -- मेराल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में अवैध बालू का कारोबार बड़े पैमाने पर धड़ल्ले से किया जा रहा है। उसका नेटवर्क धुरकी प्रखंड के बालचौरा कनहर नदी घाट से लेकर मेराल थाना क्षेत्र के गेरूआ, हासनदाग, मेराल सहित विभिन्न गांवों तक फैला हुआ है। जहां एक तरफ अवैध कारोबारियों का गोरखधंधा मिलीभगत से बेखौफ चल रहा है वहीं दूसरी ओर सरकार को राजस्व की हानि हो रही है। इस गोरखधंधे में कई सफेदपोस नेता भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार रात में बालचौरा स्थित कनहर नदी से अवैध बालू का उठाव कर टीपर हाइवा के माध्यम से मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत कई गांवों में दलाल के माध्यम से डंप किया जाता है। उसे ऊंचे दामों पर ग्रामीण क्षेत्रों में बेचा जाता है। गोरखधंधे में शामिल तस्कर कहते हैं कि हमलोग का सब जगह मैनेज है। कोई कुछ नहीं कर सकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.