आगरा, दिसम्बर 31 -- थाना बसई अरेला क्षेत्र अंतर्गत गांव सुताहरी स्थित केवल सिंह महपुरिया इंटर कॉलेज की बाउंड्री दबंगों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए बुलडोजर से गिरा दी। पूरी घटना कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। विद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र सिंह ने इस संबंध में थाना बसई अरेला में नामजद तहरीर दी है। प्रबंधक के अनुसार, यह बाउंड्री वॉल पिछले वर्ष न्यायालय के आदेश के बाद बनवाई गई थी, लेकिन रविवार रात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से बुलडोजर मंगवाकर दीवार गिरा दी। प्रबंधक का आरोप है कि जब कॉलेज के चौकीदार सुरेंद्र सिंह ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। इसके बाद आरोपित कॉलेज कार्यालय तक पहुंचे, जहां ताला तोड़कर महत्वपूर्ण रिकार्ड फाड़ दिए गए। अलमारी में रखी छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.