भभुआ, मार्च 6 -- रात के अंधेरे में प्रेयसी से कर रहा था प्रेमालाप, करनी पड़ी शादी होली पर कैमूर में अपनी बहन के घर आया था रोहतास जिले का युवक धुनाई हुई तो भाग गया गांव, पुलिस की मदद से मोहनियां थाने में हुई शादी मोहनियां, एक संवाददाता। रात के अंधेरे में अपनी प्रेयसी से प्रेमालाप कर रहे प्रेमी को को पकड़कर परिजनों ने पुलिस की मदद से मोहनियां थाने में गुरुवार की रात शादी करा दी। दरअसल, रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के आटडिह गांव निवासी शेषनाथ राम के पुत्र रोशन कुमार होली पर्व पर कैमूर जिले के सुखपुरवा गांव में अपनी बहन के घर आया था। बहन के घर आने-जाने से उसकी पहचान सुखपुरवा गांव निवासी कमलेश राम की पुत्री मनीषा कुमारी से हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम बढ़ा और परवान चढ़ा। होली की रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सुखपुरवा गांव के खेत मे...