झांसी, अप्रैल 14 -- झांसी। तहसील मऊरानीपुर क्षेत्र में धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन चल रहा है। बालू माफिया गांव मैलोनी में सुखनई नदी को खोखला करने पर तुले हैं। आसपास की सुंदरता छीन रहे हैं। हालात यह है कि रात के अंधेरे में नदी का सीना चीरकर बालू उठाई जा रही है और जिम्मेदार गहरी नींद सो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव मैलोनी पास से पवित्र पावन सुखनई नदी निकली है। हालात यह है कि रात गहरी होते डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली करीने से लग जाती है। खनन माफिया ट्रेक्टरों से बालू खनन करते हैं। रात भर गांवों की सड़कों को बालू लदे वाहन रौंद रहे हैं। यह भी पढ़ें- मार्गों पर बिखरी बालू 'कालेधंधे' की दे रही गवाही जिससे सड़कों की धज्जियां उड़ गई हैं। मेलोनी में लोग मिट्टी का व्यापार तक कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार अल सुबह तक वाहन गुजरते हैं। कई बार लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.