कटिहार, अप्रैल 22 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। मधेली गांव के समीप 11-12 नंबर ठोकर, खेरिया, कुरसेला पश्चिम टोला सहित विभिन्न इलाकों से दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा मिट्टी की खुदाई कर उसे बाजार क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पूरा खेल रात में संचालित होता है, जिससे कार्रवाई का डर कम रहता है। देर रात तक ट्रैक्टरों की आवाजाही जारी रहती है, लेकिन प्रशासन की ओर से इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से जहां सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। कई जगहों पर जमीन का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है, जिससे भविष्य में खेती पर भी असर पड़ सकता ...