बेगुसराय, जून 13 -- बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी नगर परिषद वार्ड-19 स्थित पोखर मोहल्ला में नाला निर्माण कार्य चल रहा है। जानकारी के मुताबिक बुडको के द्वारा स्थानीय संवेदक द्वारा सारे नियम कायदे को ताक पर रख कर इस कार्य को कराया जा रहा है। इसके अलावा निर्माण कार्य को लेकर कोई बोर्ड नज़र नहीं आ रहा है कि किसके द्वारा इस निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में चल रहा है नाला निर्माण कार्यनिर्माण कार्य से जुड़ी चिंताएं खबर के साथ लगी तस्वीर शुक्रवार की रात लगभग साढ़े 8 बजे की है। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि नाले का गंदा पानी जमा हुआ है और इसी में जैसे -तैसे नाले के ज़मीन की ढलाई की जा रही है। इसकी क्या क्वालिटी होगी और कितना मज़बूत होगा। इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। सोनू कुमार, विकास कुमार, मो. राजू आदि स्थानीय लोग...