छपरा, मार्च 5 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के घुरहू कोठियां में रात के अंधेरे में दहशत फैलाने के उद्वेश्य से अज्ञात अपराधियों द्वारा तीन राउंड फायरिंग की गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल के पास से दो खोखा बरामद किया। हालांकि इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। इस संबंध में घुरहू कोठियां निवासी सत्येंद्र सहनी के फर्द बयान पर थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा है कि उसका नया मकान बन रहा है।वहीं पर उसके पिता सोए हुए थे।देर रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और फायरिंग करने लगे। गांव के लोग जगे तो अपराधी भाग गए।उसी समय उसने पुलिस को सूचना दी।पुलिस पहुंची तो वहां से दो खोखा बरामद हुआ।पुलिस अपराधियों की पहचान में लग गई है। - मढ़ौरा के आटा गांव मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.