वाराणसी, दिसम्बर 25 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। राजमार्गों से लेकर रेल लाइनों और हवाई क्षेत्र में गुरुवार को छाए घने कोहरे ने परिवहन सेवाओं पर खासा असर डाला। इसका नतीजा रहा कि नई दिल्ली से बुधवार रात 11:05 बजे वाराणसी जंक्शन (कैंट) आने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस 10.20 घंटे लेट गुरुवार सुबह 9.25 बजे आई। वापसी में इस ट्रेन को 8.30 घंटे रीशेड्यूल किया गया। इससे इस सेमी हाईस्पीड ट्रेन के कैंट से दोपहर लगभग 2:30 बजे नई दिल्ली जाने की सम्भावना है। इसके अलावा काशी महाकाल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-गोमतीनगर फेयर स्पेशल, कुम्भ एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, लिच्छवी एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, महामना एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस समेत दर्जन भर ट्रेनें 4 से 10 घंटे तक विलंबित रहीं। इससे यात्रियों को गाड़ियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.