रात की बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, किसानों में चिंता
फरीदाबाद, मार्च 30 -- पलवल। रविवार रात हुई तेज बारिश से जिले में गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पहले हुई बारिश से कमजोर पड़ी फसल अब खेतों में गिर गई। किसान खराब फसल के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जिले के कई गांवों में पकी हुई गेहूं की फसल जमीन पर बिछ गई है। खेतों में नमी बढ़ने से दानों के काले पड़ने और अंकुरित होने का खतरा पैदा हो गया है। इससे मंडियों में गेहूं की कीमत पर भी असर पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि बार-बार मौसम बदलने से खेती पर संकट गहराता जा रहा है। जिन खेतों में पानी भर गया है, वहां फसल के पूरी तरह खराब होने की आशंका है। कटाई में भी देरी होने से नुकसान बढ़ सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान अपनी फसल का निरीक्षण कर रहे हैं और नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं। कई किसानों ने बताया कि इस बार उत्पादन कम होने की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.