रात की तेज बारिश बनी राहत की फुहार
कन्नौज, मई 29 -- ठठिया संवाददाता। कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार रात हुई तेज बारिश ने बड़ी राहत दी। देर रात शुरू हुई बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। गर्मी और उमस से बेहाल लोग रातभर राहत महसूस करते रहे। वहीं बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। खेतों में खड़ी मक्का सहित अन्य फसलें सूखने लगी थीं, जिससे किसान काफी चिंतित थे। तेज गर्मी के चलते फसलों में रोग और कीड़े लगने की समस्या भी बढ़ रही थी। यह भी पढ़ें- बारिश ने बुझाई धरती की प्यास, जनजीवन को मिली गर्मी से राहत किसान लगातार अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे थे। गुरुवार रात हुई तेज बारिश ने किसानों की चिंता काफी हद तक कम कर दी। क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.