अलीगढ़, मई 5 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती नजर आई। सोमवार देर रात करीब 1:58 बजे सरसौल क्षेत्र में 33 केवी लाइन फेल होने के बाद कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शिवपुरी, रघुवीरपुरी, शांति निकेतन एडीए कॉलोनी सहित कई मोहल्लों में सुबह तक चार से पांच घंटे बिजली नहीं रही। लोगों को उमस भरी गर्मी में खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार को सुबह के समय भी हालात सुधरते नहीं दिखे। कनवरीगंज क्षेत्र में सुबह आठ बजे से बिजली गायब रही, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि रोजाना सुबह के समय जानबूझकर बिजली काटी जाती है, जिससे न सिर्फ बिजली बल्कि पानी की आपूर्ति भी प्रभावित होती है। यह भी पढ़ें- सोमवार भोर को आयी आंधी से गिरे पेड़ों को मंगलवार को भी छाटने, हटाया गया वहीं, रामघाट रोड स्थित ...