हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी ने जिले के सभी पुलिस थानों को निर्देश देते हुए कहा है कि रात्रि चेकिंग में एल्कोमीटर का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। अगर कोई भी पुलिसकर्मी बिना एल्कोमीटर के चेकिंग करते हुए मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ड्रंक एंड ड्राइव की घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी ने इसे अनिवार्य किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...