गोड्डा, मई 28 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। मंगलबार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने महागामा एवं हनवारा आसपास के इलाकों में भारी तबाही मचा दी। तेज हवा इतनी भयावह थी कि कई कच्चे और कमजोर घरों की छप्पर उड़ गई, जबकि कई स्थानों पर पेड़ जड़ से उखड़कर सड़कों पर गिर पड़े। रातभर लोग भय और अफरा-तफरी के माहौल में घरों में छिपे रहे। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीडआंधी का प्रभाव आंधी का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला, जहां कई घरों को नुकसान पहुंचा। तेज हवा के कारण पेड़ और बड़ी-बड़ी डालियां सड़क पर गिरने से मुख्य मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। रात के समय सड़क बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों रास्ते में फंसे रहे। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीडबिजली व्यवस्था...