भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर से विपिन नागवंशी : बीते 24 घंटे में रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। बुधवार की शाम को आई बारिश से रात का तापमान गिरा तो बुधवार की रात सुहानी हो गई, वहीं गुरुवार की सुबह से ही सूरज की धूप तीखी होने लगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान के बराबर रहा। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अब बारिश की संभावना तकरीबन खत्म हो गई। अगले तीन दिन तक दिन का पारा चढ़ेगा और अधिकतम तापमान का पारा 35.0 डिग्री सेल्सियस के पार कर जाएगा। वहीं रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.